फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Subramaniam commission asks nsa ajit doval for ten officers from intelligence

DDCA: सुब्रमण्यम आयोग ने अजीत डोभाल से मांगे 10 अफसर

Tue, 29 Dec 2015 11:51 AM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
Subramaniam commission asks nsa ajit doval for ten officers from intelligence

डीडीसीए के कथित घोटाले पर जांच को लेकर केजरीवाल सरकार की ओर से गठित गोपाल सुब्रमण्यम आयोग ने काम शुरू कर दिया है। जांच के लिए सुब्रमण्यम ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(एनएसए) से खुफिया एजेंसियों के अफसरों की मांग की है।

विज्ञापन


सुब्रमण्यम ने एनएसए अजीत डोभाल को पत्र लिखकर, उनसे 5-5 सीबीआई और आईबी अफसरों की मांग की है।

जानकारी के अनुसार सुब्रमण्यम ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि विधानसभा में प्रस्ताव पास किया गय़ा है, इसलिए इस मामले में जांच करना अनिवार्य हो जाता है।

विज्ञापन

मनीष त‌िवारी बोले, पहले जांच तो आगे बढ़े

Subramaniam commission asks nsa ajit doval for ten officers from intelligence

दिल्ली सरकार ने डीडीसीए घोटाले में गोपाल सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन किया है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने एक दिन का विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया था।

गौरतलब है कि एलजी नजीब जंग की ओर से आयोग को मंजूरी ना देने के बावजूद सुब्रमण्यम ने जांच का काम शुरू करने का ऐलान किया है।

इसे लेकर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि समिति तो बाद में बनेगी पहले जांच तो आगे बढ़े। केंद्र सरकार जांच से भयभीत है तो वो सरकारी तंत्र का प्रयोग करके जांच को रोकेगी।

सुप्रीम कोर्ट इसमें नियंत्रण रखे और उसकी देख रेख में जांच हो। गोपाल सुब्रमण्यम ने जो मांग की है वो पूरी की जाए और जो बड़े-बड़े मगरमच्छ इसमें फंस रहे हैं, उनको पकडा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed