{"_id":"3472c24a1a44e1310dd0a34cc07c37fe","slug":"subodh-won-bronze-medal-in-national-wrestling-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबोध ने किया नोएडा का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबोध ने किया नोएडा का नाम रोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 03 Jun 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुबोध यादव ने जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
गुरु सुखवीर अखाड़े के पहलवान ने 96 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता है। दरअसल, झारखंड स्थित झुमरीतलैया में राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें यूपी का प्रतिनिधित्व गांव सर्फाबाद अखाड़े के पहलवान सुबोध ने किया। 28 से 31 जून तक हुई प्रतियोगिता में जिले के पहलवान ने कांस्य पदक जीता।
प्रतियोगिता से वापस लौटने पर सुबोध के सम्मान में गांव सर्फाबाद में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में उपस्थित खलीफा सुखवीर ने कहा कि कड़े परिश्रम की बदौलत अखाड़े के पहलवान राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। मालूम हो कि पिछले दिनों हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सुबोध ने स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन