फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Submitted chargesheet against co-director of Peepli Live.

पीपली लाइव को-डायरेक्टर के खिलाफ चार्जशीट

Thu, 30 Jul 2015 09:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jul 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
Submitted chargesheet against co-director of Peepli Live.

‘पीपली लाइव’ के सह-निदेशक महमूद फारूकी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में चार्जशीट पेश की है। फारूकी पर अमेरिका से शोध करने भारत आई छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस ने साकेत जिला अदालत के एसीएमएम देवेंद्र कुमार गर्ग के समक्ष फारूकी के खिलाफ चार्जशीट पेश की। चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद अदालत ने सुनवाई के लिये 1 अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन


कोर्ट में पेश चार्जशीट में पुलिस ने कहा है कि फारूकी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के तीस वर्षीय पीड़िता से सुखदेव विहार स्थित अपने घर पर 28 मार्च 2015 को दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद के लिए पहुंची छात्रा से किया था रेप

Submitted chargesheet against co-director of Peepli Live.

पुलिस ने फारुकी के खिलाफ दुष्कर्म व साक्ष्य नष्ट करने संबंधी धाराएं लगाई हैं। पुलिस ने चार्जशीट में आरोपों की पुष्टि के लिये पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्य व एक दर्जन से ज्यादा गवाहों के बयान पेश किये हैं।

पुलिस ने फारूकी को 20 जून को गिरफ्तार किया था। पीड़िता ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज एफआईआर में कहा है कि जब वह फारूकी की मदद लेने के लिये उससे मिलने गई तो फारूकी ने उससे दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मुलाकात बाबा गोरखनाथ पर शोध के लिये सामग्री एकत्र करने के दौरान वाराणसी में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed