फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sub become the highest hydraulic platform in Noida.

नोएडा में बनेगा सूबे का सबसे ऊंचा हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म

Sun, 20 Dec 2015 08:12 PM IST
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 20 Dec 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
Sub become the highest hydraulic platform in Noida.

सूबे का सबसे आधुनिक अग्निशमन विभाग नोएडा में होगा। उत्तर प्रदेश में सबसे हाइटेक और लंबा हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म  शहर के अग्निशमन विभाग को मिलने जा रहा है।

विज्ञापन


फिलहाल प्रदेश में 42 मीटर ऊंचा हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म  है। नए साल पर शहर के अग्निशमन विभाग को मिलने वाले नए 104 मीटर ऊंचे हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से 35 मंजिला इमारत में लगी आग पर काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन


हाइराइज बिल्डिंग और अपार्टमेंट में आग पर काबू पाने के लिए फिलहाल नोएडा फायर विभाग के पास व्यापक इंतजाम नहीं है। वहीं, भूकंप आ जाने पर आगर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के भी हाइटेक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मौजूद नहीं है जिससे सुरक्षित लोगों को अपार्टमेंट से बाहर निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल 18 मंजिला अपार्टमेंट यहां पर बने हैं जहां लोग रह रहे हैं। ऐसे में अगर इन अपार्टमेंट में आग लग जाए तो वहां पर आग पर काबू पाने में फायरकर्मियों को एड़ी चोटी एक कर देनी होगी।

104 मीटर उंचाई तक होगा हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म

Sub become the highest hydraulic platform in Noida.

इतना ही नहीं एक अनुमान के मुताबिक आगामी तीन वर्षों में यहां पर 30 से 40 मंजिला इमारत लोगों के लिए बन कर तैयार हो जाएगी। ऐसे में फायर विभाग के सामने ऊंची इमारतों में लगी आग को बुझाना काफी बड़ी चुनौती होगी।

इसलिए नोएडा फायर विभाग की ओर से 104 मीटर ऊंचाई तक पहुंचने वाली हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म यूनिट की मांग उत्तर प्रदेश फायर विभाग को भेजी गई है, जिसकी मंजूरी भी मिल गई है। नए वर्ष पर नोएडा फायर विभाग को यह प्लेटफॉर्म  मिल जाएगा।

- फिलहाल नोएडा फायर विभाग के पास 32 मीटर लंबा हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म है।
- प्रदेश में फिलहाल अधिकतम 42 मीटर लंबा हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म है।
- नए वर्ष पर पांच नए फायर स्टेशन बन कर तैयार हो जाएंगे।
- सेक्टर-71, यमुना एक्सप्रेस वे, ईकोटेक-1, इकोटेक-3, नॉलेज पार्क में बनने हैं फायर स्टेशन।
- जेवर में भी फायर स्टेशन बनना प्रस्तावित है।
- 200 दमकलकर्मी और 10 फायर टेंडर भी मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed