फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students will protest against the ban on non-vegetarian food in Hansraj College

Delhi: हंसराज कॉलेज में मांसाहारी भोजन बंद करने के मामले ने पकड़ा तूल, विरोध में छात्र करेंगे प्रदर्शन

Wed, 18 Jan 2023 09:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क,नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क,नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Jan 2023 09:41 PM IST
सार

छात्रावास में रहने वाले एक छात्र ने कहा कि मांसाहारी भोजन बंद करने को लेकर किसी आदेश के बारे में नहीं बताया गया है। यह अनुचित है क्योंकि हम परिवार से दूर हैं और हमें पौष्टिक भोजन की जरूरत होती है। समस्या का समाधान होना ही चाहिए।

विज्ञापन
Students will protest against the ban on non-vegetarian food in Hansraj College
हंसराज कॉलेज, दिल्ली - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के छात्रावास में मांसाहारी भोजन बंद करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कॉलेज के इस फैसले के विरोध में छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने 20 जनवरी को प्रदर्शन करने का फैसला किया है। एसएफआई की हंसराज कॉलेज इकाई ने एक बयान में कहा है कि मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध के खिलाफ कॉलेज परिसर के अंदर विरोध हो रहा है। अब हंसराज छात्रावास के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


कॉलेज के छात्रों के अनुसार, कोरोना महामारी के बाद जब वर्ष 2022 फरवरी में कॉलेज फिर से खुले तो कॉलेज ने अपनी कैंटीन और छात्रावास में मांसाहारी भोजन देना बंद कर दिया था। एसएफआई का कहना है कि ऐसे मामले भी आए जब कॉलेज प्रशासन ने छात्रावास में अंडा ले जाने वाले छात्रों से अंडे भी जब्त किए।
विज्ञापन


संगठन ने कॉलेज के अंदर एक सर्वे भी किया जिसमें करीब 75 फीसदी छात्र मांसाहारी मिले। जबकि कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रमा ने दावा किया था कि कॉलेज के 90 फीसदी छात्र शाकाहारी हैं। छात्रावास में रहने वाले एक छात्र ने कहा कि मांसाहारी भोजन बंद करने को लेकर किसी आदेश के बारे में नहीं बताया गया है। यह अनुचित है क्योंकि हम परिवार से दूर हैं और हमें पौष्टिक भोजन की जरूरत होती है। समस्या का समाधान होना ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed