{"_id":"9fb964aee98bb693f9702c9a36c06e87","slug":"students-will-model-and-the-president-of-the-parliament-building-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद और राष्ट्रपति भवन का मॉडल बनाएंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद और राष्ट्रपति भवन का मॉडल बनाएंगे छात्र
भरत पांडेय/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 10 Oct 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले दिनों में संसद और राष्ट्रपति भवन का मॉडल गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी (जीबीयू) में नजर आएगा। यूनिवर्सिटी के आर्किटेक्चर के छात्र ये मॉडल बनाएंगे। इसमें उनकी डिजाइनिंग और क्रिएटिविटी भी दिखेगी।
विज्ञापन
जीबीयू का डिपार्टमेंट ऑफ आर्किटेक्ट और प्लानिंग जल्द इसके लिए एक योजना बनाएगा। संसद और राष्ट्रपति भवन का मॉडल दो फीट का होगा।
यह आइसक्रीम स्टिक और टूथ पिक के इस्तेमाल से बनेगा। संसद भवन को पूरी तरह से डिजाइन करने की योजना है। विभाग की योजना दोनों मॉडल बनने के बाद इसे प्रदर्शनी में रखने की है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि छात्रों को इन्हें बनाने के लिए दो से तीन माह का समय दिया जाएगा। इससे पहले जीबीयू के छात्र ताजमहल और एफिल टावर बनाकर प्रसिद्धि बटोर चुके हैं।
विज्ञापन
जीबीयू के डिपार्टमेंट ऑफ आर्किटेक्ट और प्लानिंग की विभागाध्यक्ष एन. मेहरोत्रा का कहना है कि राष्ट्रपति भवन और संसद का मॉडल आकर्षण का केंद्र बनेगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में इनको शामिल किया जाएगा।