फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students were held hostage and beaten for talking to a girl In Greater Noida

कमरे में छात्रों से बर्बरता: युवती से बात करने के आरोप में दी सजा, चार आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 23 Feb 2025 11:18 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Feb 2025 11:18 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Students were held hostage and beaten for talking to a girl In Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली पुलिस ने छात्रों को बंधक बनाकर पिटाई करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तिगरी निवासी सलेख, दीपक व बहरामपुर निवासी गौतम व राजकुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि पीड़ित छात्रों के स्कूल पास एक आरोपी का घर है। आरोपियों को शक था कि दोनों छात्र उसके परिवार की युवती से बातचीत करते हैं। इसी बात को लेकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों छात्रों को कमरे में बंधक बनाकर पीटा। 

विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी दोनों छात्रों ने बिसरख कोतवाली में केस दर्ज कराया है कि 21 फरवरी को उनके जानने वाले दीपक ने फोन कर तिगरी फील्ड पर बुलाया। जब दोनों वहां पहुंचे तो दीपक और उसके साथी मुन्ना और सलेख गौतम ने उन्हें जबरन अपनी कार में बैठा लिया और होटल ले गए। होटल पहुंचते ही आरोपियों ने विजय और अमन को गालियां दीं और कहा कि वे उनके घर के आसपास ज्यादा घूमते हैं और खुद को बड़ा नेता समझते हैं। इसके बाद चारों आरोपियों ने पीड़ितों को बेल्ट, डंडा और हॉकी से बेरहमी से पीटा और उनके कपड़े उतरवा दिए। आरोपियों ने मुंह में पिस्टल देकर जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने छात्र के गले से सोने की चेन निकाल ली।
विज्ञापन


चेन उसके हाथ में रख दी। इसके बाद एक पिस्टल भी उसे पकड़ा दी गई। इसका वीडियो बनाया गया और कहा कि यदि किसी को घटना की शिकायत की तो चोरी के केस में फंसा देंगे। बता देंगे की चेन चोरी कर भाग रहे थे। पिस्टल इनके पास थी। किसी तरह वहां से बचकर छात्र घर पहुंचे थे। देर शाम तक परिजन को भी घटना के बारे में नहीं बताया, लेकिन शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों को घटना के बारे में पता चला। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed