फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students Satyam Pratap Singh and Utkarsh Singhal associated with Mars mission

मंगल मिशन से जुड़े गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के छात्र, यूके के एडिनबर्ग विवि के साथ मिलकर करेंगे काम

Fri, 31 Aug 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/गाजियाबाद/ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/गाजियाबाद/ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 31 Aug 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
students Satyam Pratap Singh and Utkarsh Singhal associated with Mars mission
उत्कर्ष सिंघल(बाएं), सत्यम प्रताप सिंह(दाएं) - फोटो : अमर उजाला
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के दो छात्र यूके के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के मंगल मिशन का हिस्सा बनेंगे। एकेटीयू व एडिनबर्ग विवि के साथ हुए एमओयू के तहत गाजियाबाद के सत्यम प्रताप सिंह व ग्रेटर नोएडा के उत्कर्ष सिंघल यूके में 9 से 21 सितंबर तक आयोजित माइन एनालॉग रिसर्च प्रोग्राम (मीनार) कार्यशाला में शामिल होकर इस अभियान का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन


एकेटीयू ने इसके लिए अपने सभी संबद्ध संस्थानों के छात्रों से उनके इनोवेटिव आइडिया के साथ आवेदन मांगे थे। इनमें से आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद के छात्र सत्यम प्रताप सिंह व द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा के छात्र उत्कर्ष सिंघल को मीनार कार्यशाला के लिए चुना गया।
विज्ञापन


 यह कार्यशाला यूके के वॉल्वी में पृथ्वी की सतह से दो किमी अंदर एक टनल में होगी जिसमें मंगल ग्रह जैसा वातावरण बनाया गया है। एकेटीयू कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि दोनों छात्र इस अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आज सम्मानित होंगे सत्यम-उत्कर्ष

students Satyam Pratap Singh and Utkarsh Singhal associated with Mars mission
mars
सत्यम और उत्कर्ष को उनकी इस उपलब्धि के लिए प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में शुक्रवार को एकेटीयू की ओर से दोनों को 20-20 हजार का चेकर देकर सम्मानित करेंगे।

इस अवसर पर वे आईईटी में बन रहे अटल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (स्टेडियम), मैकेनिकल व केमिकल के न्यू ब्लॉक का शिलान्यास व 300 की क्षमता वाले छात्राओं के लिए नवनिर्मित मैत्रेयी छात्रावास का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed