फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students returning from Zafarabad-Maujpur after giving board exams also became victims of violence

दिल्ली हिंसा: प्रभावित इलाकों में आज बंद रहेंगे स्कूल, बोर्ड परीक्षाएं टलीं

Mon, 24 Feb 2020 10:02 PM IST
Mohit Mudgal डिजिटल ब्यूरो/ न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो/ न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 24 Feb 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Students returning from Zafarabad-Maujpur after giving board exams also became victims of violence
caa protest Delhi - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के जाफराबाद में सोमवार को नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर आज फिर से हिंसा भड़क उठी। हिंसा में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई है। हिंसा के मद्देनजर सीबीएसई (CBSE) ने कल हिंसाग्रस्त इलाको में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

विज्ञापन

परीक्षा देकर लौट करे छात्रों पर हुआ हमला


सीएए-एनआरसी के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में सोमवार को जाफराबाद-मौजपुर में बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों को भी अपना शिकार बना लिया। उपद्रवियों ने स्कूल ड्रेस में लौट रहे छात्रों को पकड़कर कर बुरी तरह पीटा। हालांकि कुछ लोगों ने छात्रों को बचाने का भी प्रयास किया।

विज्ञापन


जाफराबाद-मौजपुर और करवाल नगर में बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र हिंसा का शिकार हो गए। उपद्रवियों ने छात्रों को चिन्हित कर पीटा। हिंसा के बीच में फंसे छात्र खुद की जान बचाते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भड़की हिंसा 


बता दें कि दिल्ली के जाफराबाद में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर आज फिर से हिंसा भड़क उठी। दोपहर में सीएए समर्थकों और विरोधियों के बीच एक बार फिर झड़प हुई। इस दौरान गोकुलपुरी एसीपी कार्यालय में तैनात सिपाही रतन लाल की मौत हो गई, जबकि शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा को गंभीर चोट आई है। उन्हें पटपड़गंज के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


दोनों ओर से लगातार फायरिंग हुई। वहीं प्रदर्शनकारियों ने तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। चारों ओर से पत्थरबाजी हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने कई दुकानों को आग लगाने की कोशिश भी की ।


प्रदर्शन में एक युवक के पैर में और एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई। इसके अलावा मीडियाकर्मियों के द्वारा वीडियो बनाए जाने पर भी उपद्रवी हमला कर रहे हैं। 

घरों में घुसकर उपद्रवियों ने मचाई तोड़फोड़


जाफराबाद में पुलिस के आंसू गैस चलाने के बाद भीड़ ने घरों में घुसकर एक पक्ष के लोगों को पीटना शुरू कर दिया। साथ ही उपद्रवी भीड़ ने करीब एक घंटे तक आसपास के घरों पर पत्थर बरसाए। यह पूरा घटनाक्रम पुलिस के सामने होता रहा और पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी रही। उपद्रवियों से जान बचाने के लिए लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास उपद्रवियों ने दुकानों में आग लगाने के साथ सैकड़ों घरों के शीशे तोड़ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed