फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students coming with mask to schools in delhi

निजी स्कूलों में मॉस्क पहन कर आने लगे बच्चे, सरकारी स्कूल बंद करने का दवाब बढ़ा 

Sun, 06 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
students coming with mask to schools in delhi
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी में स्मॉग के स्तर व बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शनिवार को एमसीडी के लगभग 1700 स्कूल बंद रहे। बीते 17 सालों में यह सबसे खतरनाक धुंध है। बावजूद सरकारी स्कूल के बच्चों की कक्षाओं का ना तो समय बदला गया है और ना ही मॉस्क पहन कर आने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


ऐसे में अब सरकारी स्कूलों को भी बंद किए जाने या समय बदलने का दवाब बढने लगा है। स्मॉग की चादर इसी तरह से दिल्ली को घेरे रही तो सोमवार को स्कूलों को बंद करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


प्रदूषण के स्तर को देखते हुए निजी स्कूल एतियहातन बच्चों को मॉस्क पहन कर आने की एडवॉयजरी जारी कर चुके हैं। जिसका असर निजी स्कूलों में दिखने लगा है। स्प्रिंगडेल्स स्कूल की प्रिंसिपल अमिता मूला वट्टल ने कहा कि स्मॉग के चलते सुबह होने वाली स्पोर्ट्स कोचिंग को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलर्जिक बच्चों को स्कूल न भेजने की सलाह

students coming with mask to schools in delhi
वहीं शारीरिक शिक्षा की गतिविधियां कमरों के अंदर हो रही हैं। इसके साथ ही बच्चों को मॉस्क पहन कर आने के लिए कहा गया है। अभिभावकों को गंभीर रूप से अस्थमा से प्रभावित या एलर्जिक बच्चों को स्कूल न भेजने की सलाह दी गई है।

डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. वंदना कपूर ने कहा कि बच्चों को मॉस्क पहन कर आने के लिए बोल दिया है और एतिहायतन स्कूल का समय परिवर्तित करने पर विचार कर रहे हैं।

​सरकारी स्कूल शिक्षक संघ के महासचिव अजय वीर यादव ने कहा कि जिस तरह का प्रदूषण है वह छोटे हो या बड़े सभी को प्रभावित कर सकता है। जैसा नगर निगम ने स्कूल बंद करने का निर्णय किया है। ऐसे फैसले पर शिक्षा निदेशालय को भी विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed