{"_id":"cbad71ab44af8df8695bcc42c3364af2","slug":"students-caught-in-additin","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में रंगरलियां मनाती पकड़ी गईं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में रंगरलियां मनाती पकड़ी गईं छात्राएं
अमर उजाला, मसूरी
Updated Sat, 01 Feb 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 पर मसूरी टोल टैक्स के पास मेट्रो होटल में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने तोड़फोड़ और हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि होटल में प्रेमी जोड़े रंगरेलियां मनाने आते हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो तीन प्रेमी जोड़े रंगरेलियां मनाते हुए मिले। इनमें दो छात्र और छात्राएं इंजीनियरिंग कालेज के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने किसी तरह लोगों से इन्हें बचाकर वहां से निकाला। बाद में होटल को बंद करा दिया गया। बता दें कि करीब चार माह पहले भी होटल को पुलिस ने छापेमारी कर बंद कराया था। लेकिन इसके बाद फिर होटल खुल गया।
विज्ञापन
एसओ मसूरी ने बताया कि होटल के रिसेप्शन पर सीसी टीवी कैमरे लगवाने और रजिस्टर मेंटेन करने के निर्देश दिए गए हैं। जब तक होटल निर्देशों का पालन नहीं करेगा उसे बंद ही रखा जाएगा। एसओ ने बताया कि होटल में जो लड़के-लड़कियां मिले, वे बालिग थे। लिहाजा उन्हें जाने दिया गया।