मानवता शर्मसार: राजधानी में छात्रों ने गर्भवती आवारा कुत्ते को बेरहमी से मार डाला, पुलिस ने दर्ज किया केस
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं इससे पहले 14 नवंबर को दो अलग-अलग स्थानों पर कुत्ते की निर्दयता से जान लेने का मामला सामने आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली से फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दक्षिण पूर्वी दिल्ली में डॉन बॉस्को टेक्निकल इंस्टीट्यूट के करीब 25 छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने कथित तौर पर एक गर्भवती आवारा कुत्ते को बेरहमी से पीटा। जिससे उसकी जान चली गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं इससे पहले 14 नवंबर को दो अलग-अलग स्थानों पर कुत्ते की निर्दयता से जान लेने का मामला सामने आया था।
बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा निवासी दुर्गपाल के मुताबिक उन्होंने एक कुत्ता पाला था। अब उसकी उम्र छह साल हो गई थी। अक्सर कुत्ता सुबह के समय मोहल्ले में घूमने चला जाता था, लेकिन उससे किसी को परेशानी नहीं थी। कुत्ता किसी को काटता भी नहीं था, लेकिन उसके कुत्ते से पड़ोस का पुजारी पुत्र रामभरोसे चिढ़ता था। जब उसके दरवाजे पर कुत्ता पहुंच जाता था तो वह उसके साथ डंडा लेकर मारपीट करता था।
रविवार को दुर्गपाल के पिता खेत पर गए थे। उसका कुत्ता भी उनके पीछे-पीछे चला गया। बाद में उसके पिता तो घर आ गए लेकिन कुत्ता आरोपी के घर के सामने रह गया। इसी दौरान आरोपी ने उसके कुत्ते को पकड़ लिया। वह कुत्ते को मढ़ी के पीछे ले गया। वहां पहले उसने गला दबाकर मारने की कोशिश की। जब गला दबाने से नहीं मरा तो उसने अंगोछे से उसका गला घोंट दिया और मौके से भाग गया।
गाजियाबाद में दो लोगों ने कुत्ते को फंदे पर लटकाया
गाजियाबाद की घटना की सामने आई वीडियो में दो लोग एक कुत्ते की बेहरमी से गला दबाकर उसकी हत्या कर रहे हैं। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर गांव में एक कुत्ते को फंदे पर लटका कर मारने का मामला सामने आया है। कुत्ते के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो 3 महीने पहले का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कुत्ते को मारने वाले दोनों आरोपियों को थाने बुलाया है।