{"_id":"5777da044f1c1bd42c79b7cb","slug":"student-s-death-by-drowning-in-a-pit-dug-for-pilar-arrived-five-hours-later-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलर के लिए खोदे गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत, पांच घंटे बाद पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलर के लिए खोदे गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत, पांच घंटे बाद पहुंचे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
बच्चे की मौत
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाऊदीनपुर गांव के नजदीक पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए पिलर के लिए खोदे गए 15 फिट गड्ढे मे बारह साल के छात्र के गिरने से मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
दादरी कोतवाली क्षेत्र के तहत गांव समाऊदीनपुर का बारह साल का अरूण कक्षा छह में पढ़ता था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे छात्र अपने खेत पर जा रहा था। गांव के नजदीक ही पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर पिलर के लिए करीब 15 फुट गहरा गडढा खोदा हुआ था। बरसात के चलते गड्ढे में पानी भर गया। उसके आसपास की मिट्टी चिकनी हो गई गई। वहां से जा रहे छात्र अरूण का पैर फिसलने से वह गडढे में गिर गया।
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे वहां से गुजर रहे ग्रामीण ने गड्ढे में गिरे छात्र उतराते देखा। ग्रामीणों ने जबतक उसे निकाला तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत होने की सूचना मिलने पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने ठेकेदार की जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने साइट पर काम कर रहे श्रमिकों को भगा दिया। सूचना मिलने पर दादरी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ग्रामीणों को समझाने में लगी है। ग्रामीण परिवार के लोगों को आर्थिक मदद देने की मांग कर रहे है।