फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student's death by drowning in a pit dug for Pilar, arrived five hours later, rural

पिलर के लिए खोदे गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत, पांच घंटे बाद पहुंचे ग्रामीण

Sun, 03 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 03 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Student's death by drowning in a pit dug for Pilar, arrived five hours later, rural
बच्चे की मौत - फोटो : demo pics

समाऊदीनपुर गांव के नजदीक पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए पिलर के लिए खोदे गए 15 फिट गड्ढे मे बारह साल के छात्र के गिरने से मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। 

विज्ञापन


दादरी कोतवाली क्षेत्र के तहत गांव समाऊदीनपुर का बारह साल का अरूण कक्षा छह में पढ़ता था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे छात्र अपने खेत पर जा रहा था।  गांव के नजदीक ही पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे पर पिलर के लिए करीब 15 फुट गहरा गडढा खोदा हुआ था। बरसात के चलते गड्ढे में पानी भर गया। उसके आसपास की मिट्टी चिकनी हो गई गई। वहां से जा रहे छात्र अरूण का पैर फिसलने से वह गडढे में गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे वहां से गुजर रहे ग्रामीण ने गड्ढे में गिरे छात्र उतराते देखा। ग्रामीणों ने जबतक उसे निकाला तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत होने की सूचना मिलने पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।


ग्रामीणों ने ठेकेदार की जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने साइट पर काम कर रहे श्रमिकों को भगा दिया। सूचना मिलने पर दादरी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ग्रामीणों को समझाने में लगी है। ग्रामीण परिवार के लोगों को आर्थिक मदद देने की मांग कर रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed