फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student preparing for UPSC in Rajendra Nagar delhi committed suicide by hanging himself in PG

Delhi: UPSC की तैयारी कर रहे छात्र ने पीजी में फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद; जानें किया लिखकर दी जान

Sun, 20 Jul 2025 10:40 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 20 Jul 2025 10:40 PM IST
सार

पुलिस ने तरुण का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। तरुण के परिजन दिल्ली पहुंच गए। 

विज्ञापन
student preparing for UPSC in Rajendra Nagar delhi committed suicide by hanging himself in PG
दिल्ली पुलिस - फोटो : Adobe Stock Images

विस्तार

मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र ने अपने पीजी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त तरुण ठाकुर (25) के रूप में हुई है। शनिवार शाम को तरुण का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। मकान मालिक की सूचना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

बाद में दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारा गया। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसमें तरुण ने अपनी मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने छानबीन के लिए मौके पर क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुला लिया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। बाद में पुलिस ने शव पीएम के लिए आरएमएल अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तरुण का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। तरुण के परिजन दिल्ली पहुंच गए। पुलिस परिजनों के अलावा उसके दोस्तों व पीजी के छात्रों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि तरुण का परिवार शरजन दत्ती, जम्मू में रहता है। इसके परिवार में पिता ऋषिपाल ठाकुर के अलावा अन्य सदस्य हैं। इसका बड़ा भाई देविंदर ठाकुर गुरुग्राम में रहकर जॉब कर रहा है। पिछले करीब एक साल से दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थिता पीजी में रहकर तरुण यूपीएससी की तैयारी कर रहा था।

शनिवार सुबह से ही तरुण के पिता उसे कॉल किए जा रहे थे, लेकिन उसका फोन नहीं उठ रहा था। परेशान होकर उन्होंने पीजी मालिक तनुज को कॉल कर बेटे की खैरियत देखने के लिए कहा। तनुत दूसरी मंजिल स्थित तरुण के कमरे के बाहर पहुंचा तो वह अंदर से बंद था। इस बीच उसने दूसरे छात्र की बालकनी से जाकर देखा तो वह अंदर पंखे के सहारे फंदे से लटका था।

फौरन परिजनों और पुलिस को खबर दी गई। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। अब पुलिस उसकी मौत की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के अलावा उसके मोबाइल को अच्छे से खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed