फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student of fifth class jumped from second floor in school

पिता ने डांटा तो पांचवीं कक्षा के छात्र ने उठाया ये कदम, ICU में करवाना पड़ा भर्ती

Sat, 17 Mar 2018 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Updated Sat, 17 Mar 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
student of fifth class jumped from second floor in school
fifth class student jumped from second floor - फोटो : अमर उजाला

थाना शहर अंतर्गत त्रिखा कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल की पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार सुबह दूसरी मंजिल से गिर गया। घटना कैसे हुई इस बारे में अभी किसी को जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


हालांकि, चर्चा यह है कि पिता की डांट से क्षुब्ध बालक ने यह कदम उठाया है। गंभीर हालत में छात्र को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन


त्रिखा कॉलोनी निवासी सुनील का बेटा सूरज (12) कॉलोनी में ही रॉयल कॉन्वेंट स्कूल की पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। सूरज की बहन भी उसकी क्लास में पढ़ती है।

शुक्रवार को बाकी दिनों की तरह दोनों स्कूल पहुंचे। सूरज की कक्षा स्कूल की दूसरी मंजिल पर है। उसने क्लास में पहुंच कर अपना बैग रखा और अपने साथियों के साथ खेलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आठ बजे प्रार्थना सभा के लिए घंटी बजने पर सभी बच्चे स्कूल की छत पर जाने लगे। इस दौरान सूरज बाथरूम में चला गया। वहां फ्रेश होने के बाद उसने मुंह हाथ धोया और बाहर आया। तब तक बाकी बच्चे छत पर जा चुके थे। सूरज प्रार्थना सभा में नहीं गया।

पिता ने सुबह डांटा था

student of fifth class jumped from second floor in school
fifth class student jumped from second floor - फोटो : अमर उजाला

थोड़ी देर बाद ही स्कूल में नीचे चीख पुकार मच गई। देखा तो पता चला कि सूरज दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया है। आनन फानन में स्कूल प्रबंधन ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी। सूरज की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।


थाना शहर बल्लभगढ़ प्रभारी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि बच्चे के होश में आने पर ही सारी बात पता चल सकेगी। अभी उनके पास कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। 

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि शुक्रवार सुबह घर में सूरज और उसकी बहन किसी बात पर लड़ रहे थे। इस पर सूरज के पिता सुनील ने उसे डांट दिया था।

इसके बाद वह चुपचाप स्कूल चला गया। यह भी माना जा रहा है कि पिता से डांट से क्षुब्ध होकर सूरज ने स्कूल में छलांग लगा ली, मगर पुलिस अभी इस तरह की किसी बात से जानकारी होने से इंकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed