फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student murdered by cutting vein of hand in Delhi

Murder In Delhi: आठवीं कक्षा के छात्र की धारदार हथियार से वारकर हत्या, स्कूल के ही एक अन्य छात्र पर आरोप

Fri, 23 Feb 2024 07:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 23 Feb 2024 07:45 PM IST
सार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में 14 साल के किशोर की हत्या कर दी गई। नाबालिग ने हाथ की नस काट हत्या की है। बताया जा रहा है कि स्कूल में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Student murdered by cutting vein of hand in Delhi
demo pic

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके के ब्रह्मपुरी में शुक्रवार दोपहर आठवीं कक्षा के छात्र की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सागर राघव (14) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल का ही एक छात्र सभी बच्चों के साथ झगड़ा करता था। उसने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस परिजनों व प्रत्यक्षदशियों का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी मामले की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


सागर अपने परिवार के साथ गली नंबर-2, ब्रह्मपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता संजीव राघव उर्फ संजू, मां नीलम देवी, दो छोटी बहनें परी, यशीका, दादा ओमवीर, दादी गीता और एक दिव्यांग चाचा अतुल राघव है। संजीव पेशे से कार चालक हैं। वह गांव घोंडा स्थित एक पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार को वह स्कूल गया था। छुट्टी के बाद वह पैदल घर की ओर निकला। इस बीच रास्ते में डेढ़ गली-संत रविदास गली, ब्रह्मपुरी में आरोपी ने सागर को रोककर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सर्जिकल ब्लेडनुमा हथियार से सागर के हाथ की नस काटने के अलावा उसके चेहरे और सिर पर भी वार किए गए।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। हमले में सागर अचेत हो गया। उसका काफी खून सड़क पर बह गया। पास में एक चाय वाले का लड़का उसे जानता था। उसने सागर के पिता को कॉल कर खबर दी। बाद में सागर को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। करीब 4.04 बजे पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस अस्पताल पहुंची। बाद में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed