Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student leaders from across the country gather at DU with the slogan: "Abandon chaos, embrace democracy."

Delhi NCR News: अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ के नारे के साथ डीयू में जुटे देशभर के छात्र नेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Student leaders from across the country gather at DU with the slogan: "Abandon chaos, embrace democracy."
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में बुधवार को  दिल्ली विश्वविद्यालय के स्टेडियम से लेकर
- एबीवीपी के आह्वान पर नॉर्थ कैंपस में निकाली गई रैली
विज्ञापन

- सांविधानिक संस्थाओं की गरिमा और जनादेश के सम्मान का लिया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय का नॉर्थ कैंपस बुधवार को ‘अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ’ के नारों से गूंज उठा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के आह्वान पर नॉर्थ कैंपस स्थित स्टेडियम से क्रांति चौक तक रैली निकाली गई। इसमें देशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, सांविधानिक संस्थाओं की गरिमा और जनादेश के सम्मान का संदेश दिया गया।
रैली में दिल्ली, पंजाब, लद्दाख, उत्तराखंड, ओडिशा, असम और पूर्वोत्तर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र प्रतिनिधि शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि छात्र राजनीति में चुनाव के साथ सकारात्मक संवाद, अनुशासन और लोकतांत्रिक परंपराओं को भी महत्व मिलना चाहिए। आयोजन के दौरान कैंपस में जाम जैसी स्थिति बनी रही। एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक ताकत जनता के जनादेश, संविधान और सांविधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता में है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए चुनाव प्रक्रिया और संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति प्रमाणों के साथ संबंधित संस्थाओं के समक्ष रखनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय लोकतांत्रिक नेतृत्व तैयार करने के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। डूसू अध्यक्ष यश डबास ने कहा कि विचारों में मतभेद और असहमति लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं की जा सकती। रैली में डूसू सचिव रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव लक्ष्य राज सिंह भी शामिल हुए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में बुधवार को  दिल्ली विश्वविद्यालय के स्टेडियम से लेकर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में बुधवार को  दिल्ली विश्वविद्यालय के स्टेडियम से लेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed