फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student find with 78 page of cheats in exam in gaziabad

बुर्के की आड़ में छिपाया 78 पेज का नकल

Sun, 28 Jun 2015 07:04 PM IST
Updated Sun, 28 Jun 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
Student find with 78 page of cheats in exam in gaziabad

सीसीएसयू कैंपस में एक छात्रा 78 पेज की नकल के साथ पकड़ी गई है। छात्रा पूरी किताब फाड़कर ले गई थी। कक्ष निरीक्षक को शक हुआ तो उसकी तलाशी कराई गई।

विज्ञापन


एक के बाद एक 78 पेज नकल के निकले। छात्रा बुर्के में नकल छुपाकर लाई थी। छात्रा के खिलाफ यूएफएम (अनफेयर मींस) का मामला दर्ज कर दिया है।

इस वक्त कैंपस में सम सेमेस्टर एग्जाम चल रहे हैं। एमसीए बिल्डिंग को सेंटर बनाया गया है। शनिवार को दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच हैरान कर देने वाला मामला सामने आया।
विज्ञापन

महिला प्रोफेसर भी पड़ी हैरत में

Student find with 78 page of cheats in exam in gaziabad

एमए इकोनॉमिक्स चौथे सेमेस्टर की छात्रा पर कक्ष निरीक्षक को शक हुआ। निरीक्षक ने उसके पास जाकर देखा तो नकल का पर्चा मिला।

महिला प्रोफेसर जयमाला ने छात्रा की तलाशी ली तो एक के बाद एक 78 पर्चे उससे बरामद हुए। यह देखकर सब हैरत में पड़ गए। किताब के पन्ने उसने अलग-अलग जगह पर छिपा रखे थे।

सुपरिटेंडेंट प्रोफेसर पीके शर्मा के मुताबिक छात्रा का केस यूएफएम में कर दिया है। पकड़ी गई नकल के पर्चे उसके कॉपी के साथ अटैच कर दिए हैं।

महिला शिक्षिकाओं की कमी का लड़कियां उठा रही फायदा

Student find with 78 page of cheats in exam in gaziabad

एग्जाम में इससे पहले नकल के दो मामले पकड़े गए थे। लेकिन वह हाथ पर लिखने और आपस में बात करने वाले थे। इस छात्रा ने तो हद ही कर दी।

सूत्रों की मानें तो नकल के मामले में भी छात्राएं पीछे नहीं हैं। महिला शिक्षिकाओं की कमी की वजह से छात्राओं की अमूमन तलाशी नहीं होती।

कोएड कॉलेजों की स्थिति ऐसी है। बुर्के में नकल छिपाकर लाई थी छात्रा, शक होने पर ली गई तलाशी मामला यूएफएम में दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed