{"_id":"9d2647307985e7b2519d8e6d984547d3","slug":"student-drown-in-water-reserve-of-a-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल के वाटर रिजर्व में डूबकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल के वाटर रिजर्व में डूबकर छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 09 Jun 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में एक्सप्रेस-वे स्थित एंबियंस मॉल की सोसायटी के वाटर रिजर्व (तालाब)में डूबने से पूर्व सरपंच के बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने सोसायटी प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया साथ ही पुलिस को भी उनका गुस्सा झेलना पड़ा। आखिरकार, मॉल के एमडी समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया।
नाथूपुर के पूर्व सरपंच श्यामबीर का बेटा रूपेश रविवार सुबह अपने दोस्तों के साथ सोसायटी में सैर-सपाटे के लिए आया। घूमते-घूमते सभी दोस्त यहां स्थित वाटर रिजर्व के पास पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ मस्ती करते वक्त रूपेश का पैर फिसल गया और वह वाटर रिजर्व में गिर गया।
विज्ञापन
पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। उसके दोस्तों के अनुसार, पानी काफी गहरा होने की वजह से वे उसे बचा नहीं पाए। हादसे के बाद दोस्तों ने ही रूपेश के पिता सुंदर को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पिता सहित कई अन्य परिजनों ने शव को तालाब से निकालने को लेकर प्रबंधन के रवैये पर नाराजगी जाहिर की और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्हें भी परिजनों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
पिता सुंदर ने आरोप लगाया कि सोसायटी प्रबंधन की लापरवाही से ही उनके बेटे की जान गई। उन्होंने बताया कि सोसायटी के बीचोबीच इतना गहरा वाटर रिजर्व बनाने के बावजूद यहां सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
सिक्योरिटी गार्ड व लाइफ गार्ड भी तैनात नहीं हैं। जिसके कारण उनके बेटे की मौत हुई। परिजनों ने सोसायटी प्रबंधन के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने एंबिंयस मॉल के चेयरमैन/एमडी राज सिंह गहलोत समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसीपी डीएलएफ दलबीर सिंह ने बताया कि जांच में प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। इस आधार पर मामला दर्ज किया गया है।