फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student dies on road accident, uncle charges her friends

हादसे में लड़की की मौत, दोस्तों पर लगे गंभीर आरोप

Tue, 29 Apr 2014 08:12 PM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
student dies on road accident, uncle charges her friends

एक्सप्रेसवे पर हो रहे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना हो रहे हादसों में किसी न किसी की जान जा रही है।

विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को हुए एक और हादसे ने एक छात्रा की जान ले ली जबकि उसके दो दोस्त बुरी तरह घायल हो गए। एक्सीडेंट में घायल दोनों युवकों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक ओर जहां पुलिस इसे हादसा मान रही है वहीं, दूसरी ओर लड़की के मामा ने उसके दोस्तों पर ऐसे आरोप लगाए हैं कि हर कोई हैरान है।

ऐसे हुआ हादसा

student dies on road accident, uncle charges her friends

दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर 22 वर्षीय आकांक्षा मंगलवार सुबह पांच बजे अपने दो दोस्तों के साथ ऑल्टो कार से गुड़गांव अपने एक अन्य दोस्त से मिलने आ रही थी।

इफ्को चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ऑल्टो डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे में पीछे की सीट पर बैठी आकांक्षा के सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गई। वहीं उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए। डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस ने तीनों को लोगों की मदद से मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया। वहां डॉक्टरों ने आकांक्षा को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामा ने दोस्तों पर लगाया आरोप

student dies on road accident, uncle charges her friends

इस दौरान कार चला रहे युवक अंकुश का हाथ टूट गया और दूसरे साथी साहिल को भी गंभीर चोटें आईं। आकांक्षा हरिनगर कानपुर में रहने वाले विश्व प्रताप सिंह की पुत्री है। उसके दादा यूपी के रिटायर्ड आईएएस अफसर बताए गए हैं। वह दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयार कर रही थी।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद मंगलवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम करा दिया। एसआई बलराम ने बताया कि अभी तक आरोपी ट्रक चालक की कोई जानकारी नहीं मिली है।

उधर, युवती के मामा डॉक्टर संजय कुमार ने आकांक्षा के दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके नशे में होने की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed