फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student dies by drowning in the water of Gali Vihar Chhath Ghat

मां मांग रही इंसाफ: नंगली विहार छठ घाट के पानी में डूबकर छात्र की मौत, चेहरे पर चोट के निशान; उठ रहे कई सवाल

Wed, 14 Aug 2024 01:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 14 Aug 2024 01:11 PM IST
सार

बाहरी दिल्ली के रनहोला थाना इलाके में सामने आया है। यहां के नगली बिहार के रहने वाले 9 साल के एक बच्चे की छठ घाट में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। वह पांचवी क्लास का स्टूडेंट था और एमसीडी स्कूल में पढ़ाई करता था।

विज्ञापन
Student dies by drowning in the water of Gali Vihar Chhath Ghat
छठ घाट के पानी में डूबकर छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के मौसम में लगातार शासन प्रशासन की लापरवाही की वजह से लोगों की जान जा रही है। कहीं यूपीएससी का स्टूडेंट अपनी जान गंवा रहा है, तो कहीं पांचवी क्लास में पढ़ने वाला छात्र। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला बाहरी दिल्ली के रनहोला थाना इलाके में सामने आया है। यहां के नगली बिहार के रहने वाले 9 साल के एक बच्चे की छठ घाट में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। वह पांचवी क्लास का स्टूडेंट था और एमसीडी स्कूल में पढ़ाई करता था। मां का और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां इस मौत के लिए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रही है। अब तक दिल्ली में इस तरह से कई मौत हो चुकी है, कुछ ही दिन पहले करंट लगने से इसी थाना इलाके में एक और बच्चे की मौत हुई थी। 

विज्ञापन


फ्लड डिपार्टमेंट की जमीन पर छठ घाट, भरा नहीं गया
जिस छठ घाट में यह हादसा हुआ है, लोग कह रहे थे कि यह एमसीडी का है। लेकिन जब स्थानीय काउंसलर रविंद्र सोलंकी से बात की गई तो वे छठ घाट पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह फ्लड डिपार्टमेंट की जमीन है। इस हादसे का जो भी दोषी है, उसकी जिम्मेवारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भराव होने की बात काफी समय से हो रही थी। यदि छठ घाट के इस गड्ढे को समय पर भर दिया गया होता और इसमें पानी नहीं भरा होता तो आज एक मां का बेटा जिंदा रहता। फ्लड डिपार्मेंट और स्थानीय विधायक को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

विज्ञापन

रविवार को घर से निकला, सोमवार को डूबा मिला
मृतक बच्चे की पहचान यश के रूप में हुई है, उसकी मां चांदनी ने बताया कि रविवार को वह घर से निकला था। लेकिन जब काफी देर तक नहीं लौटा तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। थाने भी जाकर शिकायत दर्ज कराई, उन्होंने फोटो मांगा और अगले दिन आने के लिए कहा। अगले दिन सोमवार की सुबह उठकर वह नाले की तरफ भागी। क्योंकि सपने में कुछ देखा और सुबह कुछ शक हुआ था। किसी ने बताया कि पानी में एक बच्चा डूबा हुआ है। चांदनी अपने डूबे हुए बच्चे को खुद निकाली। 

हादसा है या हत्या इसका खुलासा पोस्टमार्टम से होगा
बाद में पुलिस ने छानबीन शुरू की, बच्चे की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यश की मां का यह भी आरोप है कि उसके बच्चे के चेहरे पर चोट के निशान थे। पैर का तलवा और हाथ का तलहत सुजा हुआ था, बाकी शरीर का हिस्सा ठीक था। दांत उसने भींच रखा था, मुंह पर दाग था और चेहरे पर कई निशान थे। उसे शक है कि यह हादसा है या हत्या इसकी जांच करके इंसाफ मिले। उनका बेटा बारिश के पानी में नहाने तक से डरता था और वह कैसे गड्ढे में भरे गंदे पानी में जाकर डूब गया यह चांदनी को विश्वास नहीं हो रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुआ बच्चा छठ घाट की तरफ जाता
इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें यश अपने हम उम्र एक दूसरे बच्चे के साथ जाता हुआ दिखाई पड़ रहा है। पुलिस उस सीसीटीवी फुटेज से भी छानबीन कर रही है। जो बच्चा यश के साथ फुटेज में नजर आया है, उसका भी पता लगा रही है। इस मामले में डीसीपी आउटर जिमी चिराम से जानने की कोशिश की गई की पुलिस की जांच में अभी तक क्या सामने आया है, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब समाचार लिखे जाने तक नहीं आया। स्थानीय विधायक से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन पिक नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed