{"_id":"97397d77acdb29ac5378c30fa4792db3","slug":"student-died-by-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधर फोटो शूट, इधर दोस्त की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधर फोटो शूट, इधर दोस्त की मौत
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Feb 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नारायणा में शनिवार शाम को खेल-खेल में फोटो खिंचवाने के दौरान दसवीं के छात्र हिमांशु टाक (15) की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
हिमांशु रेलवे के तेल टैंकर के ऊपर चढ़कर दोस्तों से फोटो खिंचवा रहा था। इस बीच वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। पुलिस उसके दोस्त से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, साद नगर, पालम निवासी हिमांशु सेंट्रल स्कूल नंबर-एक, सदर, दिल्ली कैंट का छात्र था। शनिवार को वह घर से स्कूल के लिए निकला था।
इस बीच दोपहर बाद वह रेलवे फाटक, नारायणा के पास पहुंच गया। यहां तेल के टैंक की मालगाड़ी खड़ी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह टैंकर चढ़ गया और दोस्तों से फोटो खींचने को कहने लगा। इस बीच वह हाईटेंशन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन