{"_id":"6606ed9be434e1647200a785","slug":"student-died-after-falling-from-11th-floor-in-ballabhgarh-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बल्लभगढ़ में 11वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, परिजन बोले- बालकनी से पैर फिसल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बल्लभगढ़ में 11वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, परिजन बोले- बालकनी से पैर फिसल गया
Fri, 29 Mar 2024 10:04 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:04 PM IST
सार
बल्लभगढ़ में एक छात्र की 11वीं मंजिल से गिरने पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों का कहना है कि किशोर की मौत पैर फिसलने की वजह से हुई है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बल्लभगढ़ सेक्टर-70 स्थित आगमन सोसाइटी की 11वीं मंजिल से 12 वीं कक्षा के छात्र की गिरने से मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आगमन सोसाइटी के टावर नंबर 11 के 11वी मंजिल पर सतीश पांच महीने पहले किराए पर रहने के लिए आया था। सतीश ने बताया कि वह टैक्सी चालक है और उसके दो बेटे हैं। छोटा बेटा हिमांशु की शुक्रवार की शाम को बालकनी से नीचे गिर गया। सोसाइटी के लोगों को जब जोर से आवाज आई तो लोगों ने देखा कि कोई जमीन पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी और सोसाइटी के लोग किशोर हिमांशु को तुरंत उपचार के लिए मोहन रोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। हिमांशु ने इस बार 12वीं कक्षा के पेपर दिए थे। पुलिस ने शाम को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि किशोर के पिता की शिकायत पर आगे की जांच की जाएगी। परिजनों का कहना है कि किशोर की मौत पैर फिसलने की वजह से हुई है।
विज्ञापन