{"_id":"af1e86007269de0bc9402914b6264ff3","slug":"student-death-from-being-electrocuted-in-delhi-gov-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी पार्क में करंट लगने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी पार्क में करंट लगने से छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में शनिवार शाम पार्क में क्रिकेट खेल रहे बारहवीं के छात्र सौरभ बिष्ट (18) की करंट लगने से मौत हो गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि पार्क की देखरेख का जिम्मा एमसीडी का है।
विज्ञापन
जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, सूरज अपार्टमेंट स्थित डीडीए एमआईजी फ्लैट सोसायटी निवासी सौरभ नेहरू विहार स्थित पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। सोसायटी के पार्क में पेड़-पौधों को पानी देने के लिए समरसिबल लगा है।
विज्ञापन
एक कोने पर उसी पंप का बक्सा लगा जिसमें से नंगे तार बाहर निकल रहे थे। शाम को सौरभ दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इस बीच बॉल समरसिबल के बक्से के पास चली गई।
विज्ञापन
जैसे ही सौरभ उसे उठाने लगा तो तार से चिपक गया। पार्क में टहल रहे लोगों ने किसी तरह उसे छुड़ाया और बत्रा अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एमसीडी पर लापरवाही का आरोप
हादसे के बाद से सोसायटी के लोगों में खासा रोष है। लोग एमसीडी कर्मचारियों को हादसे के लिए जिम्मेेदार बता रहे हैं।
सौरभ के पड़ोसी देवेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि करीब चार माह से समरसिबल का तार बक्से से निकला हुआ था, लेकिन एमसीडी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और सौरभ हादसे का शिकार हो गया।
वहीं, अन्य पड़ोसियों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले सौरभ की मां की बीमारी से मौत हो गई थी। पिछले माह बड़े भाई भूपेंद्र की शादी हुई थी। घर में खुशी का माहौल था जो गम में बदल गया है।