{"_id":"64e2e3868e1afc52430b8874","slug":"student-committed-suicide-after-angered-by-scolding-of-parents-in-noida-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: टेस्ट वाले दिन नहीं गया स्कूल तो टीचर ने पिता से कर दी शिकायत, अगले दिन घर में लटका मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: टेस्ट वाले दिन नहीं गया स्कूल तो टीचर ने पिता से कर दी शिकायत, अगले दिन घर में लटका मिला छात्र का शव
Mon, 21 Aug 2023 09:40 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 21 Aug 2023 09:40 AM IST
सार
परिजनों की डांट से नाराज होकर छात्र ने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, दूसरी तरफ एक युवक के आत्महत्या करने का मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली सेक्टर-41 में शिक्षक की शिकायत के बाद नाराज अभिभावकों ने नौवीं कक्षा के छात्र को डांट दिया। परिजनों की डांट से नाराज होकर छात्र (13) ने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, दूसरी तरफ सेक्टर-44 में एक युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-41 निवासी एक शख्स का बेटा नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। पिछले दिनों उसका स्कूल में टेस्ट था। टेस्ट वाले दिन वह स्कूल नहीं गया, जिस पर टीचर ने उसके परिजनों को स्कूल में बुलाकर उसकी शिकायत की। शिकायत मिलने पर परिजनों ने छात्र को डांट दिया। इससे नाराज छात्र ने स्कूल से आने के बाद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वहीं, सेक्टर-44 के गली नंबर-3 में रहने वाले उन्नाव के सौरव कुमार ने कमरे पर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फंदे पर लटका देखकर उसकी पत्नी ने आस-पड़ोस के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी पत्नी से पूछताछ नहीं करने का जिक्र किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सौरव शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी गांव में रह रही है। नोएडा में उसने एक अन्य महिला से शादी कर ली थी और उसी के साथ रह रहा था।
विज्ञापन