{"_id":"4f0c74e6196f757669c96d7c9ede2d3b","slug":"student-commited-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने एकतरफा प्यार में गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने एकतरफा प्यार में गंवाई जान
अरीश रिजवी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 23 Jan 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर ब्रिज विहार कालोनी के रहने वाले पालीटेक्निक छात्र अंकुर चौधरी (18) की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को उसका शव मसूरी की नाहल झाल में मिला। वह 13 जनवरी से लापता था।
विज्ञापन
मुरादनगर पुलिस का दावा है कि एकतरफा प्यार में गंगनहर में कूदकर अंकित ने आत्महत्या की है। वह कालोनी की एक छात्रा से प्रेम करता था। छात्रा के इनकार पर उसने यह कदम उठाया था। नहर में कूदने से पहले उसने छात्रा को एसएमएस भी किया था कि ‘गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर रहा हूं।
विज्ञापन
छात्र के मोबाइल रिकार्ड के आधार पर पुलिस ने यह खुलासा किया है। हालांकि मृतक के परिजन प्रेम प्रसंग से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन
मेरठ के रहने वाले विनोद मुरादनगर की ब्रिज विहार कालोनी में रहते हैं। उनका पुत्र अंकुर चौधरी परतापुर बाईपास स्थित सुभारती कालेज में पालीटेक्निक प्रथम वर्ष का छात्र था। वह 13 जनवरी को लापता हो गया था। छात्र का बैग पुलिस को गंगनहर के किनारे पड़ा मिला था।
परिजनों ने 14 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि 13 जनवरी को गंगनहर से मिले छात्र के बैग में उसका मोबाइल मिला था, जिसमें मैसेज के आधार पर पता चला कि वह कालोनी निवासी 10वीं की छात्रा से एकतरफा प्यार करता था।
13 जनवरी को छात्र और छात्रा की मुलाकात मोदीनगर स्थित मोदी मंदिर में हुई थी, जहां छात्रा ने युवक का प्रपोजल ठुकरा दिया था। इस पर छात्र ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
परिवार में कोहराम
विनोद कुमार के चार बच्चों में अंकुर सबसे छोटा था। पिता गाजियाबाद स्थित प्राईवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। छात्र की लाश मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
स्कूल यूनिफार्म से हुई पहचान
मसूरी पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि नाहल झाल के रेग्युलेटर में एक शव अटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा मृतक ने कालेज की यूनिफार्म पहनी हुई थी। यूनिफार्म पर कालेज का नाम भी लिखा था। छानबीन में उसकी पहचान हुई।