{"_id":"5ca23a4abdec22140d56b054","slug":"student-commit-suicide-due-to-fail-in-eleventh-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ दिन पहले आया था रिजल्ट, फेल होने पर फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ दिन पहले आया था रिजल्ट, फेल होने पर फांसी लगाकर दी जान
Mon, 01 Apr 2019 09:50 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरपुरी इलाके में ग्यारहवीं कक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर मामले की जांच में जुटी है। मृत छात्र की पहचान गोविंद(18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गोविंद अपने परिजनों के साथ ई ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहता था। उसका पिता विजय निजी कंपनी में काम करता है। गोविंद शालीमार बाग स्थित सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। कुछ दिन पहले उसका ग्यारहवीं कक्षा का रिजल्ट आया था, जिसमें वह फेल कर गया था।
विज्ञापन
रिजल्ट आने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था। परिवार वालों ने उसे काफी समझाया था और आगे मेहनत कर परीक्षा देने की बात कही थी। लेकिन रविवार शाम गोविंद खुद को कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
काफी देर तक गोविंद को नहीं देखने पर परिवार वाले कमरे के पास पहुंची। दरवाजा खटखटाने पर गोविंद ने दरवाजा नहीं खोला। परिवार वालों ने दरवाजे को तोड़कर अंदर कमरे में गए। जहां गोविंद पंखे से चुन्नी का फंदा बनाकर लटका हुआ था।
परिवार वालों ने उसे नीचे उतार कर पास के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके पर छानबीन करने के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
लेकिन परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि फेल करने के बाद से गोविंद काफी परेशान था। पुलिस ने फेल करने से परेशान होकर खुदकुशी की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।