फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student chase bullies , policemen doing indecency with her

छात्रा ने किया बदमाशों का पीछा, नहीं पहुंची पुलिस

Thu, 17 Sep 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 17 Sep 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
student chase bullies , policemen doing indecency with her

कासना कोतवाली क्षेत्र के रायन स्कूल गोलचक्कर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक ऑटो को ओवरटेक कर रुकवा लिया और उसमें सवार छात्रा का पर्स लूट लिया।

विज्ञापन


डेल्टा-दो सेक्टर निवासी राजकुमार की बेटी सोनाली नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से फीजियोथेरेपी कर रही हैं। मंगलवार शाम वह परी चौक से ऑटो लेकर घर लौट रही थीं। बीटा-वन स्थित रायन गोल चक्कर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर ऑटो रुकवा लिया और सोनाली से पर्स छीन लिया।
विज्ञापन


पर्स में करीब ढाई हजार रुपये थे। छात्रा ने ऑटो से बदमाशों का पीछा किया और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। बाइक का नंबर भी नोट कर लिया। डीपीएस गोलचक्कर तक पीड़िता ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची, जिस कारण बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद सोनाली मां माधवी के साथ कासना कोतवाली पहुंची, जहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें अपना क्षेत्र न कहकर टरकाना चाहा। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता भी की। इसके बाद पीड़िता वापस लौट गई। कासना इंस्पेक्टर अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि छात्रा से छिनैती की सूचना मिली लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है और न ही थाने पर वह आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed