फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student asked to restrooms beaten by teacher.

छात्रा ने टॉयलेट के लिए पूछा तो टीचर ने पीटा

Sun, 01 Feb 2015 07:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 01 Feb 2015 07:23 AM IST
विज्ञापन
student asked to restrooms beaten by teacher.

नोएडा के दनकौर कस्बा स्थित एक निजी स्कूल की टीचर ने कक्षा दो में पढ़ने वाली एक छात्रा की पिटाई कर दी। इससे छात्रा घायल हो गई।

विज्ञापन


परिजनों ने उसे दनकौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची ने टीचर से टॉयलेट जाने की अनुमति मांगी थी, जिस पर शिक्षिका नाराज हो गईं। शुक्रवार शाम को परिजनों की शिकायत पर स्कूल की प्रधानाचार्य के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, बीएसए ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

दनकौर टीचर्स कॉलोनी निवासी बच्ची की मां ने बताया कि उनकी छह साल की बेटी विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल में पढ़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को उनकीबेटी स्कूल गई थी।
विज्ञापन


क्लास में बच्ची ने अध्यापिका से टॉयलेट जाने की अनुमति मांगी। इस पर टीचर ने उसकी पिटाई कर दी। इससे बच्ची के कान में चोट लग गई। छुट्टी के बाद बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को इस बारे में बताया। परिजन जब स्कूल प्रधानाचार्य आभा कटियार के पास मामले की शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने उल्टे परिजनों को ही फटकार लगा दी और शिक्षिका का पक्ष लिया। साथ ही प्रिंसिपल ने उनसे कहा कि वह अपनी बच्ची को किसी दूसरे स्कूल में पढ़ा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ प्रवीण कुमार ने बताया कि स्कूल प्रधानाचार्य आभा कटियार के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा, जिसके आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। उधर, स्कूल प्रबंधक दीनेश्वर गोयल का कहना है कि किसी भी बच्ची के साथ अध्यापकों द्वारा मारपीट करने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कोई मामला है तो जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed