फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   stubble smoke share in pollution reaches four percent in delhi

दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं का हिस्सा आठ से गिरकर चार फीसदी पहुंचा, आज बारिश की संभावना

Tue, 26 Nov 2019 08:35 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Nov 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
stubble smoke share in pollution reaches four percent in delhi
सांकेतिक तस्वीर
सोमवार को भी दिल्ली की हवा खराब स्तर पर रही। हालांकि, सतह पर चलने वाली हवाओं के कमजोर पड़ने से रविवार की तुलना में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 18 अंक की गिरावट आई। 
विज्ञापन


8-10 किमी प्रति घंटा की चाल से चलने वाली हवाओं से रविवार के 234 की तुलना में सोमवार को एक्यूआई 252 पर पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को एक बार फिर हवा की चाल तेज होगी। साथ ही, उत्तर भारत में हल्की बारिश होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


मंगलवार व बुधवार को होने वाली छिटपुट बारिश और हवा की चाल 15-20 किमी प्रति घंटा पहुंचने से एक्यूआई में थोड़ा सुधार आएगा। बुधवार को हवा की चाल दोबारा 5-8 किमी प्रति घंटा होने से एक्यूआई में गिरावट आएगी। 27 नवंबर को भी कमोबेश हालत यही रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के बीते 24 घंटे में 473 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। इससे सोमवार को दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं का हिस्सा 8 से गिरकर 4 फीसदी हो जाएगा।
 

आज बारिश की संभावना, प्रदूषण से राहत की उम्मीद

बीते कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे शहरवासियों को आज से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान हवा की गति कम रहेगी, इससे प्रदूषण में भी कमी दर्ज की जा सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार 26, 27 व 28 नवंबर को बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं, सोमवार को नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 236 और ग्रेटर नोएडा का 234 रिकॉर्ड किया गया। आगामी तीन दिनों में बारिश की वजह से प्रदूषण में और भी कमी आने की संभावना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed