{"_id":"66f7fb6f9ebe8375000c4aa7","slug":"struggle-for-power-discussion-with-leaders-on-election-issues-in-amar-ujala-faridabad-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: 'भाजपा सरकार में काम नहीं सिर्फ घोटाला हुआ', फरीदाबाद में चुनावी मुद्दों पर नेताओं से चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: 'भाजपा सरकार में काम नहीं सिर्फ घोटाला हुआ', फरीदाबाद में चुनावी मुद्दों पर नेताओं से चर्चा
Sat, 28 Sep 2024 06:20 PM IST
श्याम जी.
न्यूज डेस्क अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 28 Sep 2024 06:20 PM IST
सार
सत्ता का संग्राम अभियान के तहत अमर उजाला टीम ने फरीदाबाद में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। इस दौरान नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी के कार्य गिनाए तथा दूसरी आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए।
विज्ञापन
Satta Ka Sangram
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’आज फरीदाबाद जिले हुआ। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा की गई। वहीं, दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए और शाम को नेताओं से चर्चा की गई। चुनावों को लेकर नेताओं के क्या विचार हैं, नई सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं। यह सब हम जानने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेजेपी नेता प्रेम सिंह धनखड़ ने कहा, 'भाजपा की सरकार में काम नहीं, सिर्फ घोटाला हुआ है। हमने पंचायत, महिलाओं, बेरोजगारों सभी के लिए काम किया। भाजपा के नेताओं के व्यापारी दोस्तों ने हमारे कामों का विरोध किया। आज मंडी में 24 घंटे के अंदर किसान अपनी फसल भेज रहा है। 72 घंटे के अंदर पेमेंट आ जाता है। दुष्यंत चौटाला जी ने जो काम किए, उन्हें भाजपा अपना बताकर गिनाती है। दुष्यंत जी ने कई बार किसान आंदोलन को लेकर पीएम मोदी और जेपी नड्डा से बात की पत्र लिखे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।'
विज्ञापन
इनेलो-बसपा के गठबंधन को लेकर इनेलो नेता देवी सिंह लांबा, 'कांग्रेस और भाजपा की सीधी लड़ाई थी। आज इन दोनों के बीच में इनेलो सीना तानकर खड़ा हो गया। अब हमारी सीधी लड़ाई है। भाजपा-कांग्रेस दोनों एक ही पार्टी हैं। इधर के नेता उधर से और उधर के नेता इधर से चुनाव लड़ रहे। हमारी पार्टी सभी का भला करती है। अगर हरियाणा में किसी का भला हुआ तो इनेलो ने किया। कांग्रेस और भाजपा ज्वलंत मुद्दे कभी नहीं उठाती।
कांग्रेस नेता अनीश पाल ने कहा, 'इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव लड़ा, हम चालीस सीटों पर विजयी रहे। अब विधानसभा है, मैं ऐसा मानता हूं कि कांग्रेस 60 से अधिक सीटों पर विजयी होने जा रही है। बहुत काम करना होगा, सबको साथ में लेना होगा। आप और कांग्रेस के गठबंधन की कोशिश की गई..मैं उसे बहुत अच्छा नहीं समझता। भाजपा कुछ नहीं करती...दो रुपये की चीज बनाकर करोड़ों की बताती है। अस्पताल में बर्फ लगाकर लाशें रखी जाती हैं। फरीदाबाद में कुल मिलाकर भाजपा में कोई विकास कार्य नहीं किया।'