फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strong winds will continue in Delhi even today weather will remain clear with sunshine

मौसम: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा तेज हवाओं का दौर, मौसम साफ रहने के साथ खिली रहेगी धूप 

Sat, 12 Mar 2022 05:31 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 05:31 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को धूप खिलने के साथ 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम पारा 31 व न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। उधर, दिल्ली का एक्यूआई 164, फरीदाबाद 168, गाजियाबाद 162, ग्रेटर नोएडा 129, गुरुग्राम 170 और नोएडा का 135 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Strong winds will continue in Delhi even today weather will remain clear with sunshine
Weather in Delhi NCR - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी में शुक्रवार को तेज रफ्तार से हवा रिकॉर्ड की गई। इस बीच धूप खिली रही और खुशनुमा मौसम बना रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा और मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रहेगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 29.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर धूप खिली रही और 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। हवा में नमी का स्तर 33 से 91 फीसदी रहा। वहीं, पीतमपुरा में 30.9 व स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 31.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को धूप खिलने के साथ 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम पारा 31 व न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। उधर, दिल्ली का एक्यूआई 164, फरीदाबाद 168, गाजियाबाद 162, ग्रेटर नोएडा 129, गुरुग्राम 170 और नोएडा का 135 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 168 व पीएम 2.5 का स्तर 70 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में वायु गुणवत्ता पर अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। आगामी दो दिन बाद हवा की रफ्तार कम होने की वजह से वायु गुणवत्ता बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान - 31 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 15 डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 6:28 बजे
-सूर्योदय का समय: 6:33 बजे
-दिनभर मौसम साफ रहेगा। तेज रफ्तार से हवा चलेगी। तेज धूप खिलने की वजह से गर्मी का अहसास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed