{"_id":"a23292bc1eddc08fb31ea1e0b8fcdcd8","slug":"strict-instructions-to-bk-hospital-on-child-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 माह में 14 बच्चों की मौत पर बीके को कड़ी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 माह में 14 बच्चों की मौत पर बीके को कड़ी फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 21 Jun 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में बीते दो माह में 14 शिशुओं की मौत पर स्वास्थ्य मुख्यालय ने अस्पताल अधिकारियों को फटकार लगाई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को चंडीगढ़ मुख्यालय और अस्पताल अधिकारियों के बीच हुई बैठक में आला अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताए गए मौत के कारणों को सिरे से खारिज कर दिया।
उन्होंने इस मामले में अस्पताल की लापरवाही बताते हुए जवाब मांगा है। अस्पताल प्रबंधन ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ने की कोशिश की कि अधिकांश केस में शिशुओं को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जिससे उनकी मौत हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा दो गर्भवती महिलाओं की मृत्यु पर भी जवाब मांगा गया। इसके साथ ही हर माह डेथ रिव्यू भेजने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मुख्यालय ने एनआरएचएम (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन) की जच्चा-बच्चा योजना रिव्यू के तहत अस्पताल प्रबंधन से मरने वाले शिशुओं और जच्चा के आंकड़े मांगे थे। इस मामले में अस्पताल के पीएमओ डॉ. किशन कुमार ने किसी तरह की टिप्पणी से इनकार किया है।
विज्ञापन