फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strict action against coaching centres, notices issued to three and two properties sealed

Delhi NCR News: कोचिंग सेंटरों पर सख्ती, तीन को नोटिस और दो संपत्तियां सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ एमसीडी का अभियान जारी है। सोमवार को की गई कार्रवाई में तीन और कोचिंग सेंटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, जबकि दो संपत्तियों को सील कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा और भवन संबंधी मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

एमसीडी के अनुसार, सोमवार की कार्रवाई के बाद कारण बताओ नोटिस पाने वाली संपत्तियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। अब तक कुल 36 कोचिंग सेंटर परिसरों को सील किया जा चुका है। एमसीडी ने अवैध रूप से संचालित और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ यह विशेष अभियान एक जून से चला रखा है। इसके तहत एक से 28 जून के बीच छह संपत्तियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे, जबकि 34 परिसरों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। सोमवार को तीन नए नोटिस और दो नई सीलिंग के साथ कार्रवाई का दायरा और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed