फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stress between two communities of Greater Noida, RAF deployed

पूजा करने के लिए दो समुदाय आमने-सामने, फोर्स तैनात

Mon, 16 Jun 2014 06:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 16 Jun 2014 06:12 AM IST
विज्ञापन
Stress between two communities of Greater Noida, RAF deployed

ग्रेटर नोएडा के जेवर में कुएं को लेकर दो समुदायों में हुए विवाद के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया है। कुएं को कुर्क करके कब्जे में ले लिया गया है और इस जगह पुलिस, पीएसी और आरएएफ भी तैनात कर दी है। प्रशासन ने 56 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन


जेवर कस्बे के कानून गोयान मोहल्ले में प्राचीन कुआं है। एक समुदाय यहां पूजा करता है और दूसरा इसे बंद करने का प्रयास कर रहा है। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


इस विवाद को लेकर एक समुदाय ने सोमवार को पंचायत का ऐलान किया है, जिसको देखते हुए एसडीएम जेवर सतीश चंद्र शुक्ला ने दोनों ओर के 28-28 लोगों को मुचलके में पाबंद किया है। कुएं पर भी अब प्रशासन का कब्जा है और पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि जिले में धारा-144 लागू है। ऐसे में कोई पंचायत नहीं होगी और उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि सारे एहतियात बरते गए हैं और इसके बाद भी कोई हरकत हुई तो संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed