Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Streets surrounded by piles of trash

Delhi NCR News: कूड़े के ढेर से घिरी सड़कें, दुर्गंध के बीच जीने को मजबूर लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सफाई वाहन का इंतजार कर रहे परिवार, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने अधिकारियों के सामने उठाई समस्या
विज्ञापन

--पूर्वी दिल्ली में सफाई व्यवस्था बेपटरी, ढलावों और खुले स्थानों पर जमा हो रहा कचरा,


संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में कूड़ा उठाने की अव्यवस्थित व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। पूर्वी दिल्ली में कूड़ा उठाने का निश्चित समय तय तो है, लेकिन समय पर कूड़ा नहीं उठाने से सड़कों के किनारे, ढलावों और खाली स्थानों पर कचरे के ढेर जमा हो जाते हैं। समय पर सफाई नहीं होने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल जाती है। इसके कारण आसपास रहने वाले लोगों और वहां से गुजरने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर कूड़ा खुले में फेंके जाने से सफाई व्यवस्था की स्थिति और खराब हो रही है।
शाहदरा, कृष्णा नगर, गांधी नगर, मौजपुर, जाफराबाद, सीलमपुर, भजनपुरा, लक्ष्मी नगर, रोहताश नगर जैसे कई अन्य इलाकों में आरडब्ल्यूए अधिकारियों ने इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से नियमित कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि कूड़ा निर्धारित समय पर नहीं उठने के कारण लोगों को यह पता नहीं रहता कि सफाई वाहन कब आएगा। ऐसे में लोग घरों का कचरा ढलावों और सड़क किनारे डाल देते हैं। वहीं, समय पर कचरा नहीं उठने से ढेर बढ़ते जाते हैं और आसपास गंदगी फैलती रहती है।
विज्ञापन

कूड़े के ढेर के आसपास आवारा पशुओं का जमावड़ा भी सफाई व्यवस्था को प्रभावित करता है। पशुओं के कचरा फैलाने से सड़क और आसपास के क्षेत्र में गंदगी बढ़ जाती है। दुर्गंध के कारण लोगों का वहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कूड़ा उठाने का समय निर्धारित होने के बावजूद सफाई वाहन समय पर नहीं पहुंचते। इससे ढलावों पर कचरा जमा होता रहता है। कई बार कूड़ा सड़क तक फैल जाता है। अधिकारियों को नियमित निगरानी करनी चाहिए। -मोहन झा, स्थानीय निवासी, शिव विहार



घर के आसपास कूड़े का ढेर लगा रहने से दुर्गंध फैलती रहती है। जिसके चलते यहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने का खामियाजा आसपास रहने वाले परिवारों को भुगतना पड़ता है।-- संजीव पांडे स्थानीय निवासी उस्मानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article