{"_id":"6a96e81fd2fada59680822e4","slug":"streets-of-old-usmanpur-to-be-repaired-at-a-cost-of-685-crore-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-527-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ओल्ड उस्मानपुर की गलियों 6.85 करोड़ से होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ओल्ड उस्मानपुर की गलियों 6.85 करोड़ से होगी मरम्मत
विज्ञापन
प्री-कास्ट नालियों व इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक से बनेंगी गलियां, 240 दिन में पूरा होगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। घोंडा विधानसभा क्षेत्र के ओल्ड उस्मानपुर गांव में करीब 15 साल से सड़क निर्माण का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 6.85 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत गलियों में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक और प्री-कास्ट नालियां बनाई जाएंगी।
यह गांव यमुना के नजदीक बसा है, जहां 2023 में बाढ़ का गंभीर असर पड़ा था। बारिश और यमुना के बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों में जलभराव व कीचड़ की समस्या रहती है, जिससे ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे।
परियोजना का उद्देश्य सिर्फ सड़कों को पक्का करना नहीं, बल्कि पानी की निकासी को बेहतर बनाना भी है। ट्रांस यमुना क्षेत्र विकास बोर्ड से बजट स्वीकृत हो चुका है। काम शुरू होने के 240 दिन में पूरा करने का लक्ष्य है। इससे ग्रामीणों को कीचड़ और टूटे रास्तों से राहत मिलने की उम्मीद है।