{"_id":"579a5c894f1c1bc06121f41f","slug":"stray-dog-entered-the-house-at-night-was-a-horror-woman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में लावारिस कुत्ते ने घर में घुसकर मचाया आतंक, महिला को लगी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में लावारिस कुत्ते ने घर में घुसकर मचाया आतंक, महिला को लगी चोट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
कुत्ता
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-22 में बुधवार देर रात लावारिस कुत्तों की लड़ाई के दौरान एक कुत्ता भागता हुआघर में घुस गया। उसके पीछे पांच कुत्ते भी घुस गए। कुत्तों की लड़ाई में घर का सामान टूट गया।
विज्ञापन
बाहर रखा कूलर व अन्य सामान सड़क पर जा गिरा। घर में मौजूद महिला को चोट लग गई। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब रात 11:30 बजे ई-ब्लॉक में एक मकान के बाहर कुत्तों के झगड़े में पहले कूलर समेत अन्य सामान सड़क पर गिरकर टूट गया।
विज्ञापन
शोर सुनकर महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला तो कुत्ते घर में घुस गए। महिला भागी तो वह टकराकर गिर गई। बच्चे अंदर के कमरे में जाकर छिप गए। कुत्तों ने घर का सामान तोड़कर अस्तव्यस्त कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और किसी तरह से कुत्तों को भगाया।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि जिले में लगातार लावारिस कुत्ते बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन जिला अस्पताल में 60 से 70 लोग कुत्ते काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीनेशन के लिए आ रहे हैं।