{"_id":"5cdf8fd6bdec22078d32f68c","slug":"stray-cow-hits-delhi-man-with-its-horn-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलट सवार को गाय ने मारी सींग, चोट इतनी जबरदस्त, सड़क पर गिरकर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलट सवार को गाय ने मारी सींग, चोट इतनी जबरदस्त, सड़क पर गिरकर तोड़ा दम
Sat, 18 May 2019 12:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 18 May 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
गाय ने मारी सींग, हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में लावारिस घूम रही एक गाय ने बुलट सवार युवक पर हमला कर दिया। गाय ने युवक को सींग मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गया। नजदीकी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर गाय के मालिक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रवि (36) पत्नी, तीन बच्चों और पिता के साथ जेजे कॉलोनी इंद्रपुरी में रहता था। वह घर में आटा चक्की चलाता था। बृहस्पतिवार देर रात वह अपनी बुलट पर घर से निकला। पूसा रोड इलाके से नारायणा की दिशा में उसने रास्ते में एक गाय खड़ी देखी।
विज्ञापन
रवि ने हॉर्न बजाया, लेकिन गाय नहीं हटी। रवि बाइक को धीमी कर गाय के बराबर से निकलने लगा। उसी समय गाय ने उस पर सींग से हमला कर दिया। रवि बुलट समेत जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में लावारिस पशुओं की दहशत है। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिन में इनकी तादाद बेतहाशा बढ़ गई और एमसीडी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लोगों ने एमसीडी अधिकारियों को युवक की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।