फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strange political parties are also attempting in Delhi elections

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अजब-गजब सियासी पार्टियां भी ठोक रही हैं ताल

Sat, 25 Jan 2020 12:03 PM IST
दुष्यंत शर्मा संतोष कुमार, नई दिल्ली
संतोष कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Jan 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Strange political parties are also attempting in Delhi elections
दिल्ली चुनाव - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ही नहीं, आपकी अपनी पार्टी (आप), आम समाज पार्टी (असपा), टीपू सुल्तान पार्टी सरीखी पार्टियों के उम्मीदवार भी ताल ठोंक रहे हैं। खास बात यह कि अजब-गजब नामों वाली छोटी-छोटी पार्टियों ने तीन-चार सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली चुनाव में बड़े दलों के अलावा 90 से ज्यादा पार्टियों ने अपने चुनाव निशान आरक्षित करवाया है। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग की तरफ जारी आंकड़ों से पता चलता है कि नामांकन करने वाली छोटी पार्टियों में आप, असपा,  टीपू सुल्तान, प्रोटिस्ट पार्टी न्याय पार्टी, सत्य बहुमत पार्टी, इंडियन प्रजा पार्टी, असंख्य समाज पार्टी, जनाधिकार पार्टी, राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी जैसी करीब 90 छोटी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इनके दावे भी अनूठे हैं। किसी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना है तो किसी को भाजपा, कांग्रेस व आप तीनों का हराकर अपना सिक्का जमाना है।
विज्ञापन


नई दिल्ली चुनाव कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी की उम्मीदवार को मलाल इसी बात का था कि दस्तखत न होने से उनका नामांकन आयोग न रद्द कर दिया। साथ ही दावा भी कि अगर वह चुनाव मैदान में होते तो इस बार तीनों दलों की हार पक्की थी। वहीं, पटपडग़ंज हिंदुस्तान निर्माण दल का दावा है कि इस बार पटपडग़ंज में किसी की दाल नहीं गलेगी। चुनाव जीतने के बाद वह इलाके के साथ वह पूरी दिल्ली का विकास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दिल्ली चुनाव कार्यालय का कहना है कि 2015 के चुनाव में कुल 84 फ्री सिंबल उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध थे। जबकि इस बार यह संख्या 150 से ज्यादा हैं। इनमें से अधिसूचना जारी होने के दौरान करीब 90 सिंबल को छोटी-छोटी पार्टियों ने दिल्ली की सभी सीटों के लिए आरक्षित करने का आवेदन दे रखा है। बाकी चुनाव निशान निर्दलीयों को आबंटित किए जाएंगे। उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी होने के बाद इस पर वास्तविक तस्वीर शनिवार को ही स्पष्ट हो सकेगी।

दिल्ली की अजब-गजब पार्टियां
आपकी आदमी पार्टी
आम समाज पार्टी
सत्य बहुमत पार्टी
टीपू सुल्तान पार्टी
प्रोटेस्ट ब्लॉक
जनअधिकार पार्टी
हिंदुस्तान निर्माण दल 
राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी
हिंदुस्तान निर्माण पार्टी
भारतीय सामाजिक न्याय पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed