{"_id":"3990456b5229ceaad973d0e7a68c1f4d","slug":"stop-driving-license-may-seem-to-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग लाइसेंस बनने पर लग सकती है रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग लाइसेंस बनने पर लग सकती है रोक
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 09 Sep 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग एनसीआर सहित सूबे के कई हिस्सों में ड्राइविंग लाइसेंस पर रोक लगा सकती है। इन क्षेत्रों में आरटीओ के पास ड्राइविंग ट्रैक नहीं है और बिना ड्राइविंग परीक्षण के लाइसेंस जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (टीसी) ने आरटीओ को तत्काल ट्रैक बनवाने के आदेश दिए हैं। दरअसल, आवेदक को आरआई के सामने ड्राइविंग एग्जाम देना होता है। इसके लिए आरटीओ आफिस या उसकेआसपास ड्राइविंग ट्रैक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
टीसी के रविंद्र नायक ने आदेश जारी कर तत्काल ड्राइविंग ट्रैक बनवाने को कहा हैं। उन्होंने वी, एच, जेड, एक्स या वाई शेप के ट्रैक पर परीक्षा के बाद ही लाइसेंस जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ एआरटीओ केपी गुप्ता बताया कि 15 दिन में ड्राइविंग ट्रैक बनवाने के लिए जमीन की उपलब्धता पर रिपोर्ट दी जानी है। यहां ट्रैक के लिए जमीन नहीं है।