फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stone pelting in protest against continued relationship of lovers in Ghaziabad

Ghaziabad: मना करने के बाद प्रेमी-प्रेमिका कर रहे थे बात, युवती के परिजनों ने किया युवक के घर पर किया पथराव

Wed, 28 May 2025 10:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 28 May 2025 10:18 PM IST
सार

गाजियाबाद जिले के एक गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते युवती के परिजनों ने युवक के घर पर पथराव किया, जिससे दरवाजा टूटा और दो कारें क्षतिग्रस्त हुईं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Stone pelting in protest against continued relationship of lovers in Ghaziabad
पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मना करने के बाद भी युवक-युवती बात कर रहे थे। इसी को लेकर युवती के घरवालों ने युवक के घर पर पथराव कर दिया। पथराव में युवक के घर का दरवाजा टूट गया और दो कार क्षतिग्रस्त हो गईं। युवती और युवक के परिजनों ने एक दूसरे के खिलाफ घटना की तहरीर दी।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, एक ही समुदाय के युवक-युवती में प्रेम-प्रसंग है। जानकारी के बाद युवती के परिजनों ने प्रेम संबंधों का विरोध किया। ग्रामीणों ने पंचायत कर दोनों को अलग-अलग रहने की हिदायत दी, लेकिन मनाही के बाद भी युगल मोबाइल पर बातचीत करते रहे। युवती के परिजनों ने बुधवार शाम को युवक को बात करते हुए पकड़ लिया। इससे गुस्साए युवती के परिजन एकत्रित होकर युवक के घर पहुंचे। 
विज्ञापन

युवक पक्ष का आरोप है कि युवती पक्ष ने उनके घर पर ताबड़तोड़ पथराव किया। इससे उनके घर का दरवाजा टूट गया और वहां खड़ी दो कार क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने किसी तरह घर में छिपकर जान बचाई। करीब 15 मिनट तक पथराव होता रहा। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी पक्ष मौके से भाग गया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली। युवती पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed