फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stone pelting between two communities over children altercation in Hapur

Hapur: बच्चों की कहासुनी को लेकर दो समुदाय में पथराव, तीन लोग घायल; मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Sun, 21 Jul 2024 10:45 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 21 Jul 2024 10:45 PM IST
सार

हापुड़ जिले में बच्चों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। मारपीट व पथराव में तीन लोग घायल हो गए। मामला दो  संप्रदाय का होने के चलते भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Stone pelting between two communities over children altercation in Hapur
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपूरपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर बासंका गांव में कहासुनी के बाद दो समुदाय में मारपीट व पथराव हो गया। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामला दो संप्रदाय का होने के चलते भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नारायणपुर बासंका गांव निवासी निवसी बब्बल व समीर के बच्चों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इसके बाद घर आने पर समीर पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर बब्बल के घर के सामने पहंचे गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जाकर मारपीट हुई। बब्बल पक्ष के लोग व दूसरे पक्ष के लोगों के बीच पथराव हो गया। पथराव में तीन लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


हालांकि मामला दो संप्रदाय का होने के चलते एएसपी विनीत भटनागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच की जा रही है जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed