{"_id":"6606f28593cb74a81e090292","slug":"stone-pelting-and-firing-among-students-of-private-university-two-arrested-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच पथराव और फायरिंग, दो गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर मामला वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच पथराव और फायरिंग, दो गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर मामला वायरल
Fri, 29 Mar 2024 10:26 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:26 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर छह सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में तेजी से जा रही लाल रंग पर पत्थर फेंके जा रहे हैं। साथ ही फायरिंग की आवाज आ रही हैं।
विज्ञापन
वारदात का वीडियो वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-125 स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रों में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते पथराव और मारपीट में बदल गई। मौके पर हुई फायरिंग से क्षेत्र के निवासी दहशत में आ गए। पथराव में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी सुशांत शर्मा और बागपत निवासी पारस धामा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में निजी विवि के बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र उत्कर्ष ने कहा कि वह रायपुर गांव के पीजी में अन्य छात्रों के साथ रहता है। पीजी निजी विश्वविद्यालय से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। पिछले दिनों कुछ छात्रों से मामूली बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे उत्कर्ष साथी सुशांत बालियान और उदित के साथ स्विफ्ट कार से सेक्टर-126 स्थित बंकर कैफे जा रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि कैफे के पास पहले से खड़े सुशांत शर्मा, पारस गुर्जर, शेखर चौहान समेत 12-15 लड़कों ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनकी कार पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें उत्कर्ष, उदित और सुशांत को गंभीर चोट आई है। पथराव में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पीड़ित छात्र किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी छात्रों ने फायरिंग कर उत्कर्ष को मारने का भी प्रयास किया। पीड़ित छात्र की शिकायत पर सेक्टर-126 पुलिस ने तीन नामजद और 15 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छह सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में तेजी से जा रही लाल रंग पर पत्थर फेंके जा रहे हैं। साथ ही फायरिंग की आवाज आ रही हैं। धुआं भी उठता हुआ दिख रहा है। वीडियो बृहस्पतिवार रात का बताया जा रहा है। डीसीपी नोएडा जोन विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि पीड़ित छात्र की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।