{"_id":"56fe27f44f1c1bed7ef00105","slug":"stickers-will-be-available-from-1st-april-in-delhi-cng-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अप्रैल से सम-विषम : लोधी रोड सीएनजी पंप पर आज से मिलेंगे स्टीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अप्रैल से सम-विषम : लोधी रोड सीएनजी पंप पर आज से मिलेंगे स्टीकर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Apr 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सीएनजी वाहन होने का फायदा सम विषम कार नंबर फॉर्मूले के दौरान उठाना चाहते हैं तो अपने वाहन में आईजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) की ओर से जारी सीएनजी स्टीकर लगवा लें। यह स्टीकर आज से दिल्ली के सिर्फ एक लोधी रोड स्थित सीएनजी (कंप्रेस नेचुरल गैस) पंप से मिलेगा। यह सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक जारी होगा।
विज्ञापन
आगामी 15 अप्रैल से लागू हो रहे सम-विषम फॉर्मूले में सीएनजी वाहनों को छूट मिली है। इसके लिए आईजीएल का सीएनजी लिखा स्टीकर लगाना अनिवार्य होगा। जिस कार में पहले फेज का सीएनजी स्टीकर अभी भी लगा है, वह मान्य होगा।
विज्ञापन
बशर्ते उसके साथ कोई छेड़छाड़ यानी उसे दोबारा न चिपकाया गया हो। वह फटा नहीं हो। अगर किसी का फट भी गया है तो उसे दोबारा स्टीकर मिलेगा। वर्तमान में दिल्ली में चार लाख से ज्यादा सीएनजी चालित निजी कार हैं।
विज्ञापन
इनमें से अधिकांश में सीएनजी स्टीकर पहले फेज में लग चुका है। लेकिन जिसमें नहीं लगा है उसे दिल्ली के किसी भी कोने से लोधी रोड आना पड़ेगा। इसे लेकर जरूर दिल्ली वाले नाराज हैं। दिल्ली के निवासी नितिन के मुताबिक सरकार को कम से कम प्रत्येक जिले में एक पंप पर यह जिम्मेदारी देनी चाहिए थी।