फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   stickers will be available from 1st April in Delhi cng petrol pump

15 अप्रैल से सम-विषम : लोधी रोड सीएनजी पंप पर आज से मिलेंगे स्टीकर

Fri, 01 Apr 2016 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
stickers will be available from 1st April in Delhi cng petrol pump

अगर आप सीएनजी वाहन होने का फायदा सम विषम कार नंबर फॉर्मूले के दौरान उठाना चाहते हैं तो अपने वाहन में आईजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) की ओर से जारी सीएनजी स्टीकर लगवा लें। यह स्टीकर आज से दिल्ली के सिर्फ एक लोधी रोड स्थित सीएनजी (कंप्रेस नेचुरल गैस) पंप से मिलेगा। यह सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक जारी होगा।

विज्ञापन


आगामी 15 अप्रैल से लागू हो रहे सम-विषम फॉर्मूले में सीएनजी वाहनों को छूट मिली है। इसके लिए आईजीएल का सीएनजी लिखा स्टीकर लगाना अनिवार्य होगा। जिस कार में पहले फेज का सीएनजी स्टीकर अभी भी लगा है, वह मान्य होगा।
विज्ञापन


बशर्ते उसके साथ कोई छेड़छाड़ यानी उसे दोबारा न चिपकाया गया हो। वह फटा नहीं हो। अगर किसी का फट भी गया है तो उसे दोबारा स्टीकर मिलेगा। वर्तमान में दिल्ली में चार लाख से ज्यादा सीएनजी चालित निजी कार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से अधिकांश में सीएनजी स्टीकर पहले फेज में लग चुका है। लेकिन जिसमें नहीं लगा है उसे दिल्ली के किसी भी कोने से लोधी रोड आना पड़ेगा। इसे लेकर जरूर दिल्ली वाले नाराज हैं। दिल्ली के निवासी नितिन के मुताबिक सरकार को कम से कम प्रत्येक जिले में एक पंप पर यह जिम्मेदारी देनी चाहिए थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed