फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   STF seizes 10 tonnes of red sandalwood, arrests two

Delhi NCR News: एसटीएफ ने 10 टन लाल चंदन की लकड़ी की जब्त, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली चंदन लकड़ी लीड जब्त-
विज्ञापन

- जब्त की गई चंदन की लकड़ियों की कीमत छह करोड़ रुपये है
- ये लकड़ियां चीन व अन्य देशों में भेजी जानी थी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले की एसटीएफ ने 10 टन लाल चंदन की लकड़ी जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के तार अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हैं। आरोपियों के कब्जे से जब्त की गई लकड़ियों की कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चंदन की ये लकड़ियां चीन व अन्य देशों में भेजी जानी थी।
दक्षिण-पूर्व पुलिस उपायुक्त डाॅ. हेमंत तिवारी ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि चंदन की लकड़ी आंध्र प्रदेश के तिरुपति से तस्करी कर चीन और अन्य दक्षिण एशियाई देशों को भेजने के लिए लाई गई थी। बताया कि यह अभियान अगस्त में तिरुपति से चुराई गई लाल चंदन की लकडिय़ों के बारे में आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा साझा की गई खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था। डाॅ. तिवारी ने बताया कि चोरी के संबंध में तिरुपति में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों ने खुलासा किया कि चोरी की गई लकडिय़ां दिल्ली ले जाई गई हैं।
विज्ञापन

इस पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और आंध्र प्रदेश खुफिया इकाई की टीम ने सोमवार को तुगलकाबाद स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान करीब 9,500 किलोग्राम लाल चंदन की लकडिय़ां बरामद की गईं और दो लोगों हैदराबाद के इरफान और मुंबई के ठाणे के अमित संपत पवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अगस्त के पहले हफ्ते में आंध्र प्रदेश से लाल चंदन की लकडिय़ां हासिल कीं और उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए ट्रकों में छिपा दिया। यह ज़ब्ती दिल्ली में हुई लाल चंदन की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन आदि देशों में भेजी जानी थीं
आरोपियों ने इस खेप को विदेशी बाजारों विशेष रूप से चीन और दक्षिण एशियाई देशों में भेजने की योजना बनाई थी। वहां लाल चंदन की लकड़ी औषधीय और वाणिज्यिक मूल्य के कारण बहुत ऊंची कीमत पर मिलती है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों ने कबूल किया कि वे आंध्र प्रदेश के वन क्षेत्रों से लाल चंदन की लकड़ियां लाते थे और उन्हें ट्रकों में छिपाकर ले जाते थे। बरामद लकड़ियां एक संगठित तस्करी नेटवर्क के ज़रिए अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को भेजी जानी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed