फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   stations will facilitate with Wi-Fi , four stations selected

स्टेशनों पर मिलेगी वाईफाई की सुविधा, चार स्टेशन चयनित

Sat, 26 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 26 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
stations will facilitate with Wi-Fi , four stations selected

साल 2015 अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस साल यात्रियों को रेलवे ने अलीगढ़ तक जाने के लिए शटल की सेवा प्रदान की। वहीं पिछले दिनों असावटी पलवल स्टेशन के बीच हुई ट्रेन दुर्घटना ने यात्रियों को परेशान भी कर दिया।

विज्ञापन


रेलवे लगातार अपनी सेवाओं में सुधार के लिए प्रयासरत है फिर भी अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। सबसे ज्यादा परेशानी शटल गाडिय़ों के समय को लेकर है।

लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सबके बीच आने वाला नया साल यात्रियों के लिए उम्मीदों भरा होगा। ऐसा रेलवे का प्रयास है।
विज्ञापन


उम्मीदें:

1-वर्षों से लंबित असावटी से बल्लभगढ़ तक फोर्थ लाइन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फोर्थ लाइन के पूरा होने के बाद नई दिल्ली से पलवल के बीच चलने वाली शटल गाडिय़ां सरपट दौड़ती नजर आएंगी। इससे यात्रियों को सहूलियतें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2-रेलवे ने फरीदाबाद और बल्लभगढ़ को क्लास वन और न्यूटाउन व पलवल स्टेशन को क्लास बी में घोषित कर रखा है। पिछले दिनों रेलमंत्री सुरेश प्रभू ने देशभर के करीब 400 स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा देने की घोषणा की है। इनमें फरीदाबाद, न्यूटाउन, बल्लभगढ़ और पलवल स्टेशन शामिल है। उम्मीद है कि वर्ष 2016 में चरणबद्ध तरीके से उक्त स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

3-फरीदाबाद सेक्शन दिल्ली डिवीजन का सबसे व्यस्त स्टेशन होने के कारण ट्रेनों का जबरदस्त दबाव रहता है। वर्तमान में ओल्ड रेलवे स्टेशन पर अपडाउन में 60 एक्सप्रेस और 42 शटल गाडिय़ां रुककर चलती हैं। गाडिय़ों की संख्या को देखते हुए प्लेटफार्म की कमी है। प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने के लिए रेलवे ने पुराना प्लेटफार्म और बिल्डिंग को तोड़कर नई बिल्डिंग बना रहा है। ढांचा लगभग बनकर तैयार है। वर्ष 2016 में इसे पूरा होने की उम्मीद है।

4-अभी ओल्ड रेलवे स्टेशन पर एक फुट ओवरब्रिज बना है जिससे कई बार यात्रियों को हाईवे की ओर से इस पार आने के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक से होकर आना पड़ता है। ऐसे में कई यात्री बगैर सफर किए टीटीई के जांच में फंस जाते हैं। रेलवे ने फुट ओवरब्रिज का विस्तार कर रहा है जो प्लेटफार्म पर न उतरकर सीधे बाहर की ओर होगा।


5-यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने न्यूटाउन, बल्लभगढ़, पलवल और ओल्ड रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म का विस्तार किया जा रहा है। इससे ट्रेन की बोगी पूरे प्लेटफार्म पर आएगी और यात्रियों को चढने उतरने में सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed