फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stately buildings all around, people living hellish life

चारों तरफ आलीशान इमारतें, बीच में जी रहे लोग नारकीय जीवन

Thu, 26 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 26 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Stately buildings all around, people living hellish life
हरिजन कॉलोनी में भरा गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी में एक इलाका ऐसा भी है जो चारों ओर से गगनचुंबी इमारतों से घिरा हुआ है। लेकिन सुविधाओं की बात तो दूर यहां लोगों का जीना भी मुहाल हो गया है, फिर भी वह मजबूरन यहां रह रहे हैं। यहां के हालात देखकर नहीं लगता कि यह न्यू गुडग़ांव का हिस्सा है और यहां लोग इतने बुरे हाल में रह रहे हैं। 

विज्ञापन


इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। नारकीय जीवन जीने को मजबूर यहां के लोग बड़ी इमारतों के बीच घुटन महसूस कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं वजीराबाद की हरिजन कॉलोनी की।प यहां रहने वाले लोगों का के हाल हालात जानने के अमर उजाला टीम ने दौरा किया तो यह स्थिति सामने आई।
विज्ञापन


वजीराबाद की हरिजन कालोनी के सामने सड़क को पार कर डीएलएफ फेज-5 की बड़ी-बड़ी बिल्डिंगे खड़ी हैं। एक साइड जेनपैक्ट चौक तो पीछे की तरफ गोल्फ कोर्स रोड व बराबर में सेक्टर-43 स्थित है। चारों ओर से पॉश एरिया से घिरी इस कालोनी के लोग समस्याओं से घिरे हुए हैं। जगह-जगह पानी भरा है तो गंदगी का भी आलम है। लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोड के साथ गुजर रहे गंदे नाले के पानी में गंदगी फैल रही है

Stately buildings all around, people living hellish life
हरिजन कॉलोनी बहता गंदा नाला - फोटो : अमर उजाला

कालोनी के पास ही रोड के साथ गुजर रहे गंदे नाले के पानी में गंदगी फैल रही है। मच्छर पनप रहे हैं। बदबू व मच्छरों के कारण लोगों का जीना मुहाल है। बार-बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई नहीं करता। -राजू

मुख्य रास्ते के पास मल्टी स्टोरी बिल्डिंगे बनी हुई हैं, जो कि गरीबों का मुंह चिढ़ा रही हैं। वहीं वह लोग इन भवनों के बीच समस्याओं से घिरे हुए हैं। रास्ते में भरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जिसमें गंदगी जमा है। सड़कों का बुरा हाल है।-हंसराज

सीवर के ढक्कन टूटे पड़े हैं। दुर्घटना से बचने के लिए लोगों ने अपने स्तर पर ही लकडियों व पत्थरों से सीवर के मुंह को ढका हुआ है। इनमें बच्चों के गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है, लेकिन प्रशासन यहां की सुध नहीं लेता। -चांदराम

घरों के सामने गंदा नाला निकल रहा है। जो गंदगी से अटा पड़ा है। प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी नाले की सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कालोनी के लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं और प्रशासन है कि उनकी ओर से मुंह मोडे हुए है, जबकि बराबर में ही गगनचुंबी इमारतों में सभी सुविधाएं मुहैया हैं।-सतबीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed